बलिया : बांसडीह में सभासद संघ का गठन, तेजबहादुर रावत बने अध्यक्ष - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में सभासद संघ का गठन, तेजबहादुर रावत बने अध्यक्ष

     


    बांसडीह,बलिया। बांसडीह नगर पंचायत में शासन से नामित सभासदों की एक आवश्यक बैठक भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तेजबहादुर रावत को सभासद संघ बांसडीह का अध्यक्ष चुना गया।

    बलिया : ऑपरेशन मुस्कान के तहत 5 वर्षीय गुमशुदा बालक को एक घंटे में परिजनों से मिलाया,पुलिस की तत्परता से परिवार में लौटी मुस्कान

    नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभासदों ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत बोर्ड में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    इस दौरान भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने तेजबहादुर रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि नगर पंचायत के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान में सभासद संघ की भूमिका अहम होगी।

    बैठक में सभासद प्रवीण सिंह, दुर्गेश मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।