BIG BREAKING : बांसडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा: नाबालिग से बात कराने की जिद में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा युवक, घंटेभर बाद उतरा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BIG BREAKING : बांसडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा: नाबालिग से बात कराने की जिद में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा युवक, घंटेभर बाद उतरा



    बांसडीह (बलिया):कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है।


    जानकारी के अनुसार, युवक गांव की एक नाबालिग लड़की से बात कराने की मांग कर रहा था। वह टावर पर चढ़कर बार-बार धमकी दे रहा था कि जब तक उसकी बात नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक की इस हरकत से मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह तथा एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में पूरे दिन इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा होती