बलिया : गरीब व पिछड़े परिवारों के उत्थान का संकल्प, अंजली रावत को मिला सम्मान
बांसडीह (बलिया)। रविवार को रावत समाज विकास मंच भारत संगठन का पंजीकरण पूर्ण होने के बाद संगठन की पहली बैठक मुख्यालय बांसडीह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान संगठन द्वारा समाज की बेटी अंजली रावत, पुत्री तेज बहादुर रावत, को उनके प्रथम प्रयास में सीटेट परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज बहादुर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें मुख्य परिवेश में लाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही समाज के पिछड़े परिवारों के बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगा।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव अविनाश बहादुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ रावत, रामजी रावत, आनंद रावत, संतोष रावत, ध्रुव जी रावत, श्याम सुंदर रावत, जीतन रावत, शंभू रावत, सतीश रावत, सुंदरी देवी, विवेक रावत, अंजली रावत, राजू रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
