बलिया : ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

     



    बांसडीह,बलिया। कोतवाली क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी 60 वर्षीय अंबिका प्रसाद पुत्र स्व. कलपू राजभर अपनी दुकान से घरेलू सामान लेकर पैदल सेमरी मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाएं पैर की हड्डी भी टूट गई थी। परिजन उन्हें तत्काल बांसडीह पीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल छा गया।मृतक अपने पीछे दो पुत्र—रघुवंशी व विभूति—को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।