बलिया:धोखाधड़ी की रकम पीड़ित को वापस, गड़वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बलिया। जनपद में साइबर ठगी के एक मामले में गड़वार थाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराई है।ग्राम गड़वार निवासी मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 2 सितंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 30,011.18 रुपये निकाल लिए गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप न्यायालय के आदेश पर 5 अप्रैल 2026 को पूरी धनराशि 30,011.18 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।राशि वापस मिलने पर मनीष कुमार ने बलिया पुलिस व गड़वार थाना टीम की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष हितेश कुमार, उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज (साइबर प्रभारी), हेड कांस्टेबल भीम कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), आरक्षी विवेक कुमार यादव एवं आरक्षी लवकुश गुप्ता (साइबर हेल्प डेस्क)।
👉 यह कार्रवाई साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया का उदाहरण है।
