बलिया का अपूर्वा नर्सिंग होम प्रकरण: डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर बांसडीह में पुतला दहन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया का अपूर्वा नर्सिंग होम प्रकरण: डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर बांसडीह में पुतला दहन

     


    बांसडीह (बलिया)। जनपद के चर्चित अपूर्वा नर्सिंग होम प्रकरण में मृतका को न्याय दिलाने और दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने बांसडीह चौराहे पर जिलाप्रशासन का पुतला दहन किया।

    बता दे कि बीते दिनों पथरी के इलाज के लिए अपूर्वा नर्सिंग होम पहुंची एक महिला की कथित रूप से चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि मामले में जिला प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस दौरान समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।