बलिया : मंदिर से टुल्लू मोटर पंप पार, CCTV में कैद चोर, गिरफ्तारी को दबिश तेज
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव स्थित शिव मंदिर से टुल्लू मोटर पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।हालांकि चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बाबा भंजनेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण से 27 मार्च 2026 की रात करीब दो बजे चोर टुल्लू मोटर पंप उठा ले गया। घटना की जानकारी होने पर मंदिर के प्रमुख कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक की पहचान श्रवण नट निवासी देवडीह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
