बलिया : साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
बांसडीह (बलिया)। नगर पंचायत बांसडीह के बहादुरगंज वार्ड निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों द्वारा तीन बार में 30 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
READ ALSO -बलिया : सपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रखा सांकेतिक उपवास
कस्बे के बहादुरगंज वार्ड नंबर 9 निवासी सुजीत कुमार गुप्ता पुत्र स्व.महेश प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका इंडियन बैंक बांसडीह शाखा में खाता है। 13 मई की शाम करीब 7:35 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने 14 मई को बैंक में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यह भी पढ़े - बलिया : पांच लाइनमैन में मात्र दो के भरोसे चल रही बांसडीह की बिजली व्यवस्था
पीड़ित के अनुसार 18 मई को सुबह करीब 11:51 बजे फिर दो बार में 10-10 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। इस तरह कुल 30 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई।सुजीत कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले बैंक कर्मियों द्वारा फोन कर बैंक बुलाकर उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कराया गया था। उन्हें आशंका है कि उसी के जरिए साइबर अपराधियों ने उनके खाते से रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित खातों को फ्रीज करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
