बलिया : ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

     


    फ़ोटो - प्रतीक चित्र

    बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में ताड़ी उतारने के दौरान पेड़ से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार सकेन्द्र चौधरी पुत्र सपनेरी, निवासी थाना महकार जिला गया (बिहार) शाहपुर गांव में ताड़ी उतारने का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम वह ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद वहां मौजूद ठेकेदार के लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

    इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन यहां पहुंच गए हैं। उनके द्वारा किसी प्रकार की तहरीर या शिकायत नहीं दी गई है।