बलिया : सपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रखा सांकेतिक उपवास - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रखा सांकेतिक उपवास



    बांसडीह (बलिया)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत तिवारी “बबलू” के नेतृत्व में गांव में एकदिवसीय सांकेतिक उपवास रखा गया।

    READ ALSO - बलिया : भाजपा कार्यकर्ता का हुआ सम्मान

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने सपा प्रवक्ता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी से समाज में वैमनस्य फैलता है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस बयान को लेकर लोगों में आक्रोश है।

    उपवास कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, अक्षयबर तिवारी, सतीश चंद्र शुक्ला, अखिलेश तिवारी, आदित्य पांडेय, शैलेंद्र शुक्ला, पवन तिवारी, दुर्गेश तिवारी, बंटी वर्मा, दीपू वर्मा, बृजेश राम, राकेश तिवारी, पप्पू तिवारी, बजरंगी तिवारी, बैजनाथ प्रसाद, सुरेश ठाकुर सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।