बलिया :खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

     

    बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित मझोष खुर्द गांव में शनिवार को एक खेत में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

    सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।