बलिया : राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, विभिन्न मामलों के निस्तारण का मिला अवसर - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, विभिन्न मामलों के निस्तारण का मिला अवसर

     


    बलिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय बलिया समेत विभिन्न न्यायालयों एवं तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।

    कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी, जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ने मुख्य अतिथि मा. प्रशासनिक न्यायमूर्ति हाईकोर्ट प्रयागराज गौतम चौधरी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

    लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली, चालान, राजस्व वाद, उपभोक्ता फोरम, श्रम विवाद, बिजली बिल, आर्बिट्रेशन एवं अन्य मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान कराएं।