बलिया : सभासद के जन्मदिन पर साढ़े पांच लाख का तोहफ़ा,जन्मदिन बना जनसेवा का अवसर - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सभासद के जन्मदिन पर साढ़े पांच लाख का तोहफ़ा,जन्मदिन बना जनसेवा का अवसर

     



    बांसडीह,बलिया। आदर्श नगर पंचायत बांसडीह में रविवार की रात वार्ड नंबर नौ के हु सभासद मिथलेश कुमार तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर तिराहे पर स्थित मंदिर पर स्थापित हाईमास्ट का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जनहित में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से बने हाईमास्ट का उद्घाटन किया।


    रात्रि करीब साढ़े नौ बजे आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जनहित में हाईमास्ट का लोकार्पण पहले से प्रस्तावित था। संयोगवश उसी दिन सभासद मिथलेश कुमार तिवारी का जन्मदिन भी था, जिस कारण उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर इसका उद्घाटन किया गया।

    चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अंबेडकर तिराहे पर स्थित बाबा साहेब के मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी दिनों से अंधेरा बना रहता था। चूंकि यहां दो प्रमुख स्थानों के जाने वाले मार्गों का तिराहा है, इसलिए दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। ऐसे में आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईमास्ट लगाया गया है। इससे क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होगी तथा दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह परिहार, अरुण कुमार सिंह, प्रवीण पटेल, सभासद अतुल कुमार गुप्ता, सभासद अशोक कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, मनोज साहू, अनिल सोनी, पवन पाण्डेय,नवीन कुमार, नसीरुद्दीन अंसारी,राहुल तिवारी सहित अन्य सभासद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।