बलिया : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

     


    बांसडीह,(बलिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर बांसडीह स्थित डाक बंगला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों और संगठन पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल महामंत्री अनिल कुमार केशरी ने कहा कि स्व. बालेश्वर लाल द्वारा स्थापित संगठन आज पूरे प्रदेश में वटवृक्ष की तरह फैल चुका है और ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को मजबूती प्रदान कर रहा है।

    जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की एकता और उनके अधिकारों के लिए स्व. बालेश्वर लाल का जीवन समर्पित रहा। उन्होंने पत्रकारिता को समाज सेवा का माध्यम मानते हुए संगठन को नई दिशा दी।

    तहसील अध्यक्ष कैलाश पति सिंह ने स्व. बालेश्वर लाल के संघर्ष, समर्पण और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    इस अवसर पर शिवसागर पांडेय, महेश गोंड, संतोष सिंह, आनंद सिंह ‘पिंटू’, विरेंद्र सिंह, बीर बहादुर सिंह, सुधीर कुमार मिश्र, सुमित सिंह, विजय गुप्ता, पंकज सिंह, विप्लव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।