बलिया: ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं को पिलाया गया शर्बत व शीतल जल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं को पिलाया गया शर्बत व शीतल जल

     


    बांसडीह, बलिया। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर क्षेत्र में आमजन के लिए निशुल्क शर्बत एवं शीतल जल वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की।


    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्याशंकर तिवारी ने प्रभु हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान हनुमान का स्मरण करते हुए जनसेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।


    इस अवसर पर जितेंद्र चौबे, संतोष दुबे, राजेश तिवारी, व्रजेश तिवारी, रोहित तिवारी, डब्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता, आराध्या तिवारी, कान्हा जी, रिंकू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और राहगीरों को शर्बत व ठंडा पानी वितरित किया।