बलिया :स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब पोस्टपेड की तरह मिलेगा बिल, प्रीपेड व्यवस्था समाप्त - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब पोस्टपेड की तरह मिलेगा बिल, प्रीपेड व्यवस्था समाप्त

     


    लखनऊ । विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने स्मार्ट/प्रीपेड मीटर को लेकर अहम निर्णय लिया है। बिजली मंत्री एक शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए विस्तृत रूप से बताया कि अब सभी स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह कार्य करेंगे और प्रीपेड व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है।



    उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ताओं को पहले की तरह मासिक बिल मिलेगा। हर महीने की 1 से 30 तारीख तक की खपत का बिल अगले दस दिनों के भीतर एसएमएस या व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय सीमा के भीतर बिल का भुगतान सुनिश्चित करें और अपना मोबाइल नंबर विभाग में अपडेट कराएं ताकि समय पर सूचना मिल सके।

    मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में महीने के भीतर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं पर पुराना बकाया है, उन्हें उसे दस किश्तों में जमा करने की सुविधा दी जाएगी।

    इसके अलावा, पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

    गर्मी के मौसम को देखते हुए शक्ति भवन में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।