बलिया:आपसी रंजिश में घर पर हमला, तीन लोग घायल; पांच नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:आपसी रंजिश में घर पर हमला, तीन लोग घायल; पांच नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

     


    बांसडीह (बलिया): पुलिस ने केवटालिया चौबे गांव में रविवार की शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।केवटालिया चौबे निवासी अनीष साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि रंजिश को लेकर गांव के ही प्रभुनाथ साहनी, भिखारी साहनी, शैलेश साहनी, रीना देवी और रीना साहनी ने गोलबंद होकर उनके घर पर हमला किया। लाठी डंडों व गड़ासे से प्रहार कर अनीष, उनके पिता प्रेमचंद्र और माता सुमन देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए । इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी पांचों नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का डाक्टरी मुआयना कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।