बलिया : बांसडीह अंबेडकर तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह अंबेडकर तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर

     


    फोटो - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में इलाज करते घायल

    • भीषण हादसे में दोनों युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर


    बांसडीह (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-मनियर मार्ग पर रविवार को अंबेडकर तिराहे के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह पहुंचाया।घायलों की पहचान अर्पण गौतम पुत्र जयप्रकाश गौतम, निवासी डुहिमुसी तथा संजय पुत्र निजामुद्दीन, निवासी धसका (थाना मनियर) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अर्पण गौतम डुहिमुसी से बांसडीह की ओर आ रहे थे, जबकि संजय बांसडीह से अपने गांव धसका लौट रहे थे। अंबेडकर तिराहे के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीएचसी बांसडीह में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संजय की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अर्पण गौतम का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।