बांसडीह थाने में जनसुनवाई के दौरान तीन गांवों के विवाद में 12 लोग गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बांसडीह थाने में जनसुनवाई के दौरान तीन गांवों के विवाद में 12 लोग गिरफ्तार

     


    बांसडीह (बलिया): थाना परिसर में जनसुनवाई के दौरान रास्ते, नाली, टीन शेड और पुरानी रंजिश को लेकर अलग-अलग गांवों के दो पक्षों में विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


    पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को बांसडीह थाने में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा महिला पीआरडी पूनम जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम मैरीटार से रास्ते और नाली के विवाद, ग्राम जानपुर मुड़ियारी से टीन शेड लगाने के विवाद तथा ग्राम अछूही से पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे।


    जनसुनवाई के दौरान ही संबंधित पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे और विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बनने लगी। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में ले लिया।


    पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय भेज दिया।


    गिरफ्तार किए गए लोग:

    मैरीटार निवासी लक्ष्मण राजभर, सुनील राजभर और जोगेंद्र राजभर; कैथवली निवासी आलोक मिश्रा व अनुज मिश्रा; जानपुर मुड़ियारी निवासी अरविंद वर्मा व ऋषिकेश वर्मा; तथा अछूही निवासी राजनारायण राजभर, संजीत राजभर, लालजी राजभर, रंभा देवी और धनावती देवी शामिल हैं।


    कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और महिला पीआरडी पूनम शामिल रहीं।