हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

     


    बांसडीह (बलिया)। थाना बांसडीह पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुल्तानपुर टोला बाजार निवासी चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    READ ALSO -गैर-इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार, थाना बांसडीह में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 21/2026 में धारा 238(बी), 3(5) और 103(1) बीएनएस के तहत विवेचना चल रही थी। मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त चंदन कुमार सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को उसके घर से दोपहर करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया।

    प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

    कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय मौर्य और आरक्षी उदयनारायण शामिल रहे।