बलिया :कचहरी से लौट रहे युवक पर पीछे से चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; दो संदिग्ध हिरासत में
फ़ोटो -चाकू के हमले में घायल युवक
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती निवासी 45 वर्षीय रितेश तिवारी पर बुधवार सुबह कचहरी से घर लौटते समय अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रितेश तिवारी पुत्र स्व. गोपाल तिवारी बुधवार सुबह करीब 9 बजे कचहरी से अपने गांव जीरा बस्ती, हनुमानगंज लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी पीठ में चाकू मारकर फरार हो गया।
पुलिस का बयान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन संबंधी विवाद होने की बात सामने आई है, जिसे भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो पर आरोप लगता घायल युवक
वही सोसल मिडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो में साफ देखा जा सकता है कि घायल युवक चौकी प्रभारी पर कोई भी सुनवाओ नहीं होने के एवं पैसे लेने का संगीन आरोप लगा रहा हैं।
