बलिया: तीन माह से सड़क सफाई न होने पर वार्डवासियों ने चंदा जुटाया, नगर पंचायत ने सोमवार तक सफाई का दिया आश्वासन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: तीन माह से सड़क सफाई न होने पर वार्डवासियों ने चंदा जुटाया, नगर पंचायत ने सोमवार तक सफाई का दिया आश्वासन

     

                                                             फोटो - चंदा मांगते वार्ड के लोग

    बांसडीह, बलिया। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में सड़क की सफाई नहीं होने से नाराज लोगों ने रविवार को आपस में चंदा जुटाकर सफाई और मरम्मत कराने की पहल शुरू कर दी। वार्डवासियों का आरोप है कि मनियर मुख्य मार्ग से वार्ड को जोड़ने वाली करीब 300 मीटर सड़क पिछले तीन माह से उपेक्षा का शिकार है। सड़क पर गंदगी और झाड़ियां बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।


    फोटो - सोसल मिडिया वायरल पर क्षतिग्रस्त सडक कि फोटो

    वार्ड निवासी अमन पांडेय ने बताया कि सड़क की सफाई के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, उपजिलाधिकारी और संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को भी प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए सड़क की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

         आरोप लगाया कि पूर्व में सड़क की सफाई कराने केलिए गई जेसीबी को नगर पंचायत अध्यक्ष ने वापस मांगा लिया था। वार्ड के पूर्व सभासद राजेश कुमार ने कहा कि लगातार उपेक्षा से परेशान होकर लोगों ने स्थानीय स्तर पर चंदा एकत्र करने का निर्णय लिया है। चंदे से प्राप्त धनराशि से सड़क की सफाई और आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी।

    बोले चेयरमैन विकास से आहत होकर कर रहे भ्रामक प्रचार

    मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड में समय-समय पर सफाई कार्य कराया जाता है। उनके अनुसार सड़क की स्थिति पूरी तरह से ख़राब नहीं है लेकिन दोनों ओर बड़े तालाब होने के साथ किनारों पर फिसलन के कारण यह मार्ग वर्तमान में आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं है।

    अध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय से विजय राजभर के मकान तक सड़क निर्माण के लिए 58 लाख 81 हजार रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। आगामी दो माह के भीतर टेंडर और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़क का निर्माण सेमी मरीन ड्राइव की तर्ज पर कराया जाएगा, जिसमें दोनों ओर स्ट्रीट लाइट, हरित पट्टी और पौधरोपण की व्यवस्था होगी। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। सोमवार तक सड़क की सफाई कराकर आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया जाएगा।


                         सोसल मिडिया पर वायरल क्षतिग्रस्त सड़क कि फोटो (उपर)

    ख़राब सड़क कि वायरल AI  फोटो पर भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष

    सोसल मिडिया पर वायरल फोटो -1

    चेयरमैन द्वारा जारी फोटो -2

                                                 PHOTO-1                PHOTO -2

    सोसल मिडिया पर वायरल गंदे सडक कि फोटो को देखकर बताया कि यह फोटो AI द्वारा निर्मित कर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, उन्होंने वर्तमान फोटो साझा करके बताया कि सड़क कि स्थति प्रदर्शित किया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नगर में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से कुछ चंद लोग राजनितिक द्वेषता वश असहज हैं। यही कारण है कि वे मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से तरह-तरह से भ्रामक प्रचार प्रसार करने में लगे हैं।