बलिया : मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया FIR - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया FIR

     


    बांसडीह (बलिया): क्षेत्र के हालपुर गांव में बुजुर्ग और सेवानिवृत्त लेखपाल के घर पर चढ़कर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और उनके चक से अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 

    पीड़ित पूर्व लेखपाल की तहरीर पर नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए तहरीर में हालपुर निवासी पीड़ित बुजुर्ग छितेश्वर शर्मा ने बताया कि गांव के ही दबंग राजकुमार यादव ने एक नाजायज गुट बनाकर उनके निजी चक में लगे शीशम के दो कीमती पेड़ों को बिना अनुमति के काट छांट कर ठूंठ बना दिया था।इसके बाद, जब वर्तमान हल्का लेखपाल एक सरकारी जमीन से बेदखली का नोटिस विपक्षियों को तामील कराकर लौटे, तो आरोपी बौखला गए। बीते 18 जुलाई की रात आरोपित राजकुमार यादव और शिवशंकर लाठी डंडों से लैस होकर पीड़ित के दरवाजे पर पहुंच गए। आरोपितों ने पूर्व लेखपाल पर नोटिस भिजवाने का झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जमकर उत्पात मचाया।घटना के वक्त पीड़ित द्वारा यूपी 112 को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला था।  इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।