Big Breaking: बलिया में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसपी ने खुद संभाली कमान
- रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होटल और प्रमुख चौराहों पर जांच;
- गो-तस्करी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश
बलिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बलिया में बुधवार की रात व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने स्वयं रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान होटल, ढाबों, लॉज, रोडवेज बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।
अभियान के तहत बांसडीह, नगरा समेत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। अधिकारियों ने गो-तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही।
