बलिया : भाजपा नेत्री ने जिलाध्यक्ष समेत चार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : भाजपा नेत्री ने जिलाध्यक्ष समेत चार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

     


    भाजपा नेत्री ने जिलाध्यक्ष समेत चार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

    वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने जिला मंत्री समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात कही

    बलिया। भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक महिला सदस्य ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया गया। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। "बलिया ब्रेकिंग" भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    Read Also -बलिया : बलिया के दो गांवों में अचानक बिगड़ी लोगों की तबीयत, 66 मरीज अस्पताल पहुंचे,45 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, वर्तमान में भर्ती सभी मरीजों की हालत सामान्य

    महिला ने वायरल वीडियो के अपने बयान में आरोप लगाया कि गणेश गुप्त और अजीत मिश्र चंदन ने भी उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर वीडियो वायरल किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार, चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बांसडीह कोतवाली में तहरीर दी गई थी।

    महिला का यह भी आरोप है कि कई दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन उसके आरोप के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम मुकदमे से हटा दिया गया।

    जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

    भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आकर इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं और इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात कही

    बांसडीह कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि, महिला की तहरीर के आधार पर करीब 15 दिन पहले भाजपा के जिला मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया 

    था। मामले की विवेचना चल रही है। वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है। 

    हालांकि महिला द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगने के बाद सोसल मीडिया पर जोरो से चर्चा चल रही है।लोग तरह तरह के दोनों पक्षों पर अपना वक्तव्य दे रहे है।हालांकि महिला के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।