बलिया : नवरात्र की अष्टमी पर खेल का उत्साह, खेल में अनुशासन जरूरी, हार-जीत से ऊपर है खेल भावना : पंकज सिंह - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : नवरात्र की अष्टमी पर खेल का उत्साह, खेल में अनुशासन जरूरी, हार-जीत से ऊपर है खेल भावना : पंकज सिंह


    •  देवडीह में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी खेल भावना की सीख
    • खेल भावना से खेलें खिलाड़ी, ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलकर देश का नाम रोशन करते हैं खिलाड़ी : पंकज कुमार सिंह

    बांसडीह (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवडीह गांव में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर  दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत बांसडीह के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मां दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।


    इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खेल में अनुशासन और खेल भावना बेहद जरूरी है। 


    हार-जीत प्रतियोगिता का हिस्सा है, इसलिए खिलाड़ियों को आपसी द्वेष से दूर रहकर खेल भावना के साथ प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।


    उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न स्थानों से लोगों को एकत्र कर ऐसे आयोजन कराना सराहनीय कार्य है। इससे पहले समिति के सदस्यों ने पंकज कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

    गौरतलब है कि पंकज कुमार सिंह नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह के परिवार से हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिनय कुमार सिंह, शुभम सिंह, अनमोल कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।