बलिया :नीरज सिंह गुड्डू ने शिक्षकों से सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया :नीरज सिंह गुड्डू ने शिक्षकों से सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की



    बांसडीह इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क, आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव को जिताने की अपील

    बांसडीह (बलिया)। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के समर्थन में गुरुवार को सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं सपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू ने शिक्षकों से संपर्क कर प्रथम वरीयता का मत देकर दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


    इस दौरान नीरज सिंह गुड्डू ने बांसडीह इंटर कॉलेज सहित सीटी कॉन्वेंट, श्री चैनराम बाबा इंटर कॉलेज, बीएन इंटरनेशनल समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उनके समर्थन में एकजुट होने का आग्रह किया।

    इस मौके पर अनिल पांडेय, दीपक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।