बलिया : बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर FIR - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर FIR

     


    बांसडीह (बलिया)। नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 14 में जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता नवतेज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड के सभासद कृष्णा वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह वार्ड नंबर 14 स्थित भूखंड संख्या 1685/2 पर अपने पिता की साझा जमीन में बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने भविष्य में भी हमले की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    इस मामले में नामजद आरोपितों में सभासद कृष्णा वर्मा, दुखहरन चौहान, धीरेंद्र चौहान उर्फ डीसी, जादू गोंड, छित्तेश्वर चौहान, मंजू देवी और अनिल वर्मा शामिल हैं।

    कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।