बलिया :टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया कारपेंटर, मौत - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया :टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया कारपेंटर, मौत

     


    बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में रविवार को टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय कारपेंटर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    खेवसर गांव निवासी लव शर्मा (21) पुत्र भरत शर्मा कारपेंटर का काम करता था। रविवार को वह बांसडीह में अपने चाचा के घर लकड़ी का काम करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप से पानी भरते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल सीएचसी बांसडीह लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में भिजवा दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है।