बलिया : सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए रामगोविंद चौधरी सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सहतवार में प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की
- सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए रामगोविंद चौधरी
- सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सहतवार में प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की
Read Also- बलिया : स्वर्णकार की दुकान में ताला तोड़कर लाखों के गहने व नगदी चोरी
बांसडीह,बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. रामगोविंद चौधरी की रविवार को बांसडीह कस्बे के एक मैरिज हॉल में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य ने कहा कि स्व. रामगोविंद चौधरी का लंबा राजनीतिक जीवन जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया। उनका संघर्ष और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि रामगोविंद चौधरी से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा। उनके विचार, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सहतवार में स्व. रामगोविंद चौधरी की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिमा के माध्यम से नई पीढ़ी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, सुशांत राज पाठक, राजन कन्नौजिया, जलालुद्दीन जेडी, हरेंद्र सिंह, राजू सिंह, हीरालाल वर्मा, फागू यादव और सुरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
