बलिया : विधानसभा चुनाव से पहले बलिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले,देखे लिस्ट
बांसडीह के सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सहित विभिन्न थानों और चौकियों पर नई तैनाती,
चुनावी तैयारियों के मद्देनजर एसपी ने जारी किया स्थानांतरण आदेश
बांसडीह (बलिया)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर बलिया पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तैनात 43 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं समायोजन करते हुए उन्हें नए कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में 11 नवंबर को आदेश जारी किया गया।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, बांसडीह क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। चौकी प्रभारी सुल्तानपुर बांसडीह रहे उप निरीक्षक सूरज कुमार को चौकी प्रभारी जापलिनगंज, थाना कोतवाली बनाया गया है। वहीं, जापलिनगंज चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक अजय कुमार को चौकी प्रभारी सुल्तानपुर, थाना बांसडीह की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा उप निरीक्षक सोनाली सिंह को थाना गड़वार से थाना बांसडीह स्थानांतरित किया गया है। वहीं, थाना बांसडीहरोड से रामशरण यादव को थाना पकड़ी तथा संदीप कुमार को थाना भीमपुरा भेजा गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक पुनर्समायोजन के रूप में देखा जा रहा है।


