बलिया : जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई

     



    बलिया। जमीन विवाद में एक व्यक्ति से दो बार में 61 हजार रुपये लेने के गंभीर आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में तत्कालीन थाना प्रभारी बांसडीह रोड एवं वर्तमान प्रभारी डीसीआरबी उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह और बांसडीह रोड थाने में तैनात मुख्य आरक्षी माधवानन्द शामिल हैं।

    बलिया पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक व्यक्ति से दो बार में कुल 61 हजार रुपये लिए गए। इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानन्द की भूमिका सामने आई है। शिकायतकर्ता के पास आरोपों से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य होने की बात भी पुलिस ने कही है।