बलिया : मेगा विधिक सहायता शिविर में महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : मेगा विधिक सहायता शिविर में महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

     


    बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।



    जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक किया।

    एसपी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबरों और शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।वहीं, यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। बलिया पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।