बलिया :महिला की मौत के बाद अपूर्वा अस्पताल सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :महिला की मौत के बाद अपूर्वा अस्पताल सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

     


    बलिया। शहर स्थित अपूर्वा अस्पताल को सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ के आदेश के बाद सील कर दिया है।


    बताया जा रहा है कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित छात्र संगठनों ने अस्पताल के खिलाफ अभियान छेड़ दिया और कार्रवाई की मांग की।

    लगातार बढ़ते दबाव और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के बाद यह कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।