बलिया : दूसरे प्रयास में निधि पाण्डेय ने पाई सफलता, CTO पद पर चयन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : दूसरे प्रयास में निधि पाण्डेय ने पाई सफलता, CTO पद पर चयन

     


    बांसडीह (बलिया)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बांसडीह की प्रतिभाशाली छात्रा निधि पाण्डेय ने शानदार सफलता हासिल करते हुए CTO पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    निधि पाण्डेय, बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार पाण्डेय की पुत्री हैं। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    निधि की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बांसडीह इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन संजय सिंह मुन्ना,चेयरमैन सुनील कुमार सिंह,भाजपा नेता प्रतुल ओझा,समाजसेवी दीप्तिमान सिंह राहुल,युवा समाजसेवी नीतीश कुमार पाण्डेय,व्यापारी नेता विजय गुल्लर,व्यापारी नेता अभिषेक मिश्र,अवनीश मिश्रा सहित परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    स्थानीय लोगों में ने इसे बांसडीह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि निधि की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।