बलिया :CEIR पोर्टल की मदद से ₹80 हजार का मोबाइल बरामद, बांसडीह पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :CEIR पोर्टल की मदद से ₹80 हजार का मोबाइल बरामद, बांसडीह पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई



    बांसडीह (बलिया): गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में परेशान एक व्यक्ति को उस समय बड़ी राहत मिली, जब थाना बांसडीह पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसका महंगा मोबाइल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

    पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह की टीम ने CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल को ट्रेस किया।

    जानकारी के अनुसार, आवेदक का मोबाइल कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में उसने थाना बांसडीह में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल का विवरण CEIR पोर्टल पर अपलोड किया और लगातार निगरानी रखी। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने मोबाइल को बरामद कर लिया।

    बरामद मोबाइल Samsung Galaxy S23 Ultra है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने मोबाइल उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया।मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने बांसडीह पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

    मोबाइल वापस स्वामी को दिलवाने में टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह व कांस्टेबल (CCTNS) उपेंद्र मौर्य शामिल रहे

    👉 उल्लेखनीय है कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी अब अधिक प्रभावी हो गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।