बलिया :बांसडीह में किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बांसडीह (बलिया)।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वादिनी की पुत्री 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से स्कूल का रिजल्ट लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद परिजनों ने थाना बांसडीह में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की जल्द बरामदगी के लिए टीम लगी हुई है।
