बलिया : सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों का सम्मान, भावुक माहौल में दी विदाई - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों का सम्मान, भावुक माहौल में दी विदाई

     


    बांसडीह (बलिया)। प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर-2 में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह समेत चार शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां शिक्षकों के योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह जैसे शिक्षकों ने अपने पूरे कार्यकाल में शिक्षा की अलख जगाई, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।


    विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती शिक्षकों की निष्ठा पर निर्भर करती है। सम्मानित हो रहे शिक्षकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया है, उनका अनुभव आगे भी समाज के लिए उपयोगी रहेगा।


    नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। वहीं विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

    इस दौरान कृष्ण कुमार सिंह को फूल-माला, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनार्दन दूबे, रामप्रवेश सिंह और अजीत चतुर्वेदी को भी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश पाण्डेय ने की, जबकि संचालन कमलेश कुमार मिश्रा ने किया। समारोह में राजेश पाण्डेय, जयप्रकाश, अमरनाथ तिवारी, आदित्य यादव, एहसानुल हक, घनश्याम चौबे, सुरेश उपाध्याय, अवधेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, वंदना गुप्ता, विजय सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, संजय दुबे,सुनील कुमार,देवेश सिंह, हरेराम सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।