बलिया : उधार दिए गए पैसे मांगना पड़ा भारी,पढ़े पूरी ख़बर
बांसडीह,(बलिया): कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। बकाया मांगने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर पति पत्नी व पुत्री की जमकर पिटाई कर दी। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सारंगपुर निवासी फुलवंती ने पुलिस को दी गईं तहरीर में बताया की उनके पुत्र सूर्यनाथ यादव से गांव के ही पारस यादव व सोनू यादव ने दो किस्तों में कुल 5500 रुपये बतौर कर्ज लिए थे। एक माह बीत जाने के बाद जब शुक्रवार को अपने रुपये वापस मांगे, तो विपक्षी आगबबूला हो गए।
आरोप है कि विपक्षी पारस यादव, सोनू यादव व गुड़िया यादव ने एक राय होकर पीड़िता के घर में धावा बोल दिया। आरोपितों ने घर में घुसकर फुलवन्ती देवी, उनके पति सूर्यनाथ यादव व पुत्री ममता यादव को गालियां देते हुए लात घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।मारपीट के दौरान जब पीड़िता की पुत्री ममता ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया और उसे तोड़ने का प्रयास किया। मारपीट में तीनों को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, वहीं पुत्री को भी काफी चोट लगी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
