बलिया : भाजपा कार्यकर्ता का हुआ सम्मान - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : भाजपा कार्यकर्ता का हुआ सम्मान



    बांसडीह,बलिया। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर) के कार्यों में बांसडीह नगर पंचायत में भाजपा की तरफ बीएलओ टू के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य किये जाने पर आज भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा द्वारा मनीष कुमार सोनी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

    भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि गहन मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में संगठन द्वारा दिये गये दायित्वों में मनीष कुमार सोनी ने नगर पंचायत में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया और शत प्रतिशत कार्य पूरा किया जिसको लेकर आज उन्हें सम्मानित किया गया।श्री ओझा ने कहा कि इस तरह के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा जो संगठन द्वारा दिये गये दायित्वों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करते है।इस मौके पर बांसडीह मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा,शिवम गुप्ता,राजेश प्रजापति,रजत श्रीवास्तव,विजय रावत,मनोज चौरसिया,श्रवण पांडेय सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।