बलिया : “आशीर्वाद” कार्यक्रम में नवोदित प्रतिभाओं पर अभिभावकों ने लुटाया स्नेह - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : “आशीर्वाद” कार्यक्रम में नवोदित प्रतिभाओं पर अभिभावकों ने लुटाया स्नेह

     


    बांसडीह (बलिया)। स्थानीय यूनिक मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह “आशीर्वाद” का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं।बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक इमारतों तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडल और प्रदर्शनी प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को अपनी प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी, जिसकी सभी ने सराहना की।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यूनिक मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल पिछले 34 वर्षों से शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय को इस उद्देश्य की पूर्ति में अभिभावकों एवं समाज के लोगों का निरंतर सहयोग और स्नेह मिलता रहा है।विद्यालय की पैनल कमेटी के सदस्य अनिल गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में अजीत सिंह, अनिल पाण्डेय, खैरूद्दीन, शारदानंद मिश्रा, चन्द्रशेखर यादव, अमित वर्मा, सूरज सिंह, दिनेश कन्नौजिया, संजय यादव, अनामिका, आंचल शर्मा, श्रीमती अलका ओझा, प्रीति गुप्ता, अक्षय वर्मा, संतोष वर्मा, अनिल शर्मा, दुर्गेश कुमार, रितेश जी, डॉ. सुहेल, संजय तिवारी, रीता देवी, शोभा देवी, आदित्य सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार तिवारी ने सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह एवं मनोज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया