बलिया :रसोइये पर चाकू से हमले में पुलिस के हाथ अहम सुराग,सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :रसोइये पर चाकू से हमले में पुलिस के हाथ अहम सुराग,सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध

                                 फोटो - सोसल मिडिया पर वायरल तीन संदिग्धों की फोटो 

    • रसोइये पर चाकू से हमले में पुलिस के हाथ अहम सुराग
    • सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध, परिजनों ने घायल को दिखाकर की हमलावरों की पहचान; अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


    बांसडीह (बलिया)। सेरिया-बघाव मोड़ पर रविवार कि दोपहर रसोइये मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर सरेराह चाकू से गोदने की सनसनीखेज वारदात के दूसरे दिन पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि अभी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।



    READ ALSO -बलिया : राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार निलंबित, जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां

    पुलिस द्वारा हासिल की गई सीसीटीवी फुटेज जब पीड़ित परिवार को दिखाई गई तो परिजनों ने फुटेज में नजर आ रहे युवकों की पहचान हमले में शामिल आरोपितों के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को और तेज कर दिया है। सोमवार को घायल मुन्ना प्रसाद माली के स्वजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं।

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के साथ ही वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को भी जांच का अहम आधार मान रही है। तकनीकी साक्ष्यों के जरिए संदिग्धों की लोकेशन और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाकर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के स्वजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर किया था हमला

    गौरतलब है कि रविवार को मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने सेरिया-बघाव मोड़ पर बुलाया गया था। वहां बाइक सवार तीन युवक पहुंचे, जिनमें से दो ने मुन्ना पर चाकू से हमला कर दिया था। पीठ और पैर पर ताबड़तोड़ वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

    दो दर्जन से अधिक चाकू के वार, एक पैर हुआ सुन्न,

    बांसडीह। दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल मुन्ना प्रसाद माली को पहले सीएचसी बांसडीह से जिला अस्पताल और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने मुन्ना पर दो दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए हैं। हमले में मुन्ना का एक पैर सुन्न हो गया है, जिससे परिजन उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।