बलिया : तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा बांसडीह मंडल की बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा
12 अगस्त को ब्लॉक परिसर से निकलेगी तिरंगा यात्रा, गांधी प्रतिमा पर होगा समापन; विधायक केतकी सिंह करेंगी नेतृत्व
बांसडीह (बलिया)। भाजपा बांसडीह मंडल की आवश्यक बैठक रविवार को बांसडीह डाकबंगले पर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 12 अगस्त को बांसडीह मंडल में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा बांसडीह ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर बड़ी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा में विधायक केतकी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर यात्रा का नेतृत्व करेंगी कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन शैलेंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान अभिजीत तिवारी बबलू, सिंपी सिंह, दिग्विजय सिंह, चंद्रबली वर्मा, गोपाल गुप्ता, चंद्रमा गिरी, अखिलेश सिंह, बलिराम साहनी, दया राजभर, शिवम गुप्ता, अमित रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
