बलिया : सहतवार में विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, भावुक हुए लोग - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : सहतवार में विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, भावुक हुए लोग



    बांसडीह,बलिया । सहतवार कस्बा में सोमवार की सायं  विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने विधायक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन चढ़ाए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


    श्रद्धांजलि सभा के दौरान समाजसेवी अजय सिंह  अश्रुपूर्ण नेत्रों से बसपा विधायक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि  बलिया ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि उमाशंकर सिंह केवल राजनीति तक सीमित नहीं थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ उनका गहरा आत्मीय संबंध था।


    उन्होंने उन्हें 'गरीबों का मसीहा' बताते हुए कहा कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। किसी गरीब, असहाय या पीड़ित व्यक्ति की समस्या में उनकी हमेशा मदद करतें थे। । इस दौरान भूलन गुप्ता, शम्भू शरण बेहाल, धर्मनाथ सिंह काका, विद्या शंकर प्रसाद, अरविन्द गांधी,  राजकुमार गुप्ता, रंजन सिंह, आदित्य सिंह धनु, फिरोज आलम, सुनील राजभर, भीम सिंह, बृजेश सिंह, हरिशंकर पाण्डेय, पवन सिंह, अरूण गुप्ता, संजय सिंह आदि थे।