बलिया : सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

     


    • साबरमती एक्सप्रेस से हादसा, पहचान कराने में जुटी जीआरपी


    सहतवार, बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 19166 साबरमती अप एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुआ।



     

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। इसी दौरान बलिया की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक ने काले रंग की शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। समाचार लिखे जाने तक नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह ‘राजू’ समेत नगर के कई संभ्रांत लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका।

    अंततः जीआरपी बलिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।