बलिया : बांसडीह में गोवंशों से भरी पिकअप बरामद, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल - Ballia Breaking

  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह में गोवंशों से भरी पिकअप बरामद, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल



    • पिकअप में बंधे मिले तीन गोवंश, दो बरामद; चालक फरार

    • ग्रामीणों ने गोवंश तस्करी का लगाया आरोप, वीडियो भी वायरल

    बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में दो गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव सिपाही निसार अहमद के साथ बांसडीह तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डायल-112 से सूचना मिली कि असेगी गांव में एक पिकअप में गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस के अनुसार डायल-112 वाहन को पीछे आता देख पिकअप चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। घेराबंदी किए जाने पर चालक पिकअप का इंजन चालू छोड़कर चाबी लेकर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक बंधे मिले।

    READ ALSO - बलिया : बदहाल बिजली आपूर्ति के खिलाफ तहसील में धरना

     पुलिसकर्मी रस्सी खोलकर पशुओं को नीचे उतार रहे थे और उन्हें पानी पिला रहे थे। इसी दौरान एक गाय रस्सी छुड़ाकर खेत की ओर भाग गई। पुलिस ने मौके से दो गोवंशीय पशुओं, जिसमें एक लाल रंग की गाय भी शामिल है, को कब्जे में लिया। पिकअप के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस के अनुसार ई-वाहन एप पर चेचिस नंबर की जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम दीपक कुमार यादव निवासी असेगी, मिश्रवलिया सामने आया। बरामद दोनों गोवंशीय पशुओं को बांसडीह कस्बा स्थित गौशाला भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।



    सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो👆
    READ ALSO - बलिया: साहब, भाई को छोड़ दीजिए, कल पिताजी का श्राद्ध है',

    ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप

    वहीं, क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कई महीनों से गोवंशों की तस्करी का खेल चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने ही डायल-112 पर सूचना देकर पिकअप में गोवंश ले जा रहे लोगों को पकड़वाया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में गोवंशों को पुलिस से पकड़वाने वाले कुछ युवकों से एक महिला विवाद करती दिखाई दे रही है। वीडियो में पिकअप पर तीन गोवंश बंधे नजर आ रहे हैं, जिनमें एक गोवंश कथित रूप से मृत अवस्था में पड़ा दिखाई देता है। हालांकि (बलिया ब्रेकिंग) वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।